Tuesday, March 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ पीएचसी पतिलार का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

पीएचसी पतिलार का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

0
276

डॉक्टर व कर्मी का एक दिन का वेतन स्थगित, स्पष्टीकरण की मांग

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतिलार का बगहा एसडीएम गौरव कुमार ने औचक निरीक्षण सोमवार को किया। निरीक्षण में अस्पताल के सभी कर्मी अलर्ट मोड में नजर आए। एसडीएम ने बताया कि जांच के क्रम में ड्यूटी पर तैनात डॉ अविनाश ध्वज सिंह, अमरेश कुमार प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक , अरविन्द कुमार लेखापाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पतिलार (अतिरिक्त) से दोनों अनुपस्थित पाये गए साथ ही दुर्गेश कुमार लिपिक, मुनिन्द्र कुमार सिंह कार्यालय परिचारी एवं नितेश कुमार कार्यालय परिचारी अनुपस्थित पाये गये है। इन सभी लोगों से एसडीएम ने स्पष्टीकरण की मांग करते हुए 23 जून का वेतन स्थगित किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष की गंदगी देख एसडीएम ने कड़ी फटकार लगया, इसके साथ ही पीएचसी प्रभारी से भी स्पष्टीकरण की मांग की। एसडीएम ने कहा के इस तरह की अनियमिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी लोगों को नियमित रूप से अपने कार्यों का निर्वाह करना होगा अन्यथा वैसे पदाधिकारी और कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!