Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम होटल में हुई नाबालिग की दुष्कर्म से रहस्यमयी मौत पर, आरोपी तीन दोस्त...

होटल में हुई नाबालिग की दुष्कर्म से रहस्यमयी मौत पर, आरोपी तीन दोस्त गिरफ्तार!

0
273

रमेश ठाकुर – नरकटियागंज / विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार 22-06-2025

मैनाटांड़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की की नरकटियागंज के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुटी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैनाटांड़ थाना अंतर्गत बस्टाग्राम की रहने वाली नाबालिग लड़की 19 जून को दोपहर करीब 1 बजे कंप्यूटर क्लास जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वह क्लास न जाकर मैनाटांड़ बाजार से अपने दो परिचित युवकों के साथ नरकटियागंज पहुंची, जहां एक होटल में कमरा लेकर आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात सामने आई है। इसी दौरान लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। घबराए युवक उसे पहले नरकटियागंज के गुप्ता हॉस्पिटल और फिर डॉक्टर रवि रंजन के पास ले गए। चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज की सलाह पर उसे एंबुलेंस से बेतिया स्थित जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी एक आरोपी युवक द्वारा लड़की के परिजनों को फोन कर एक्सीडेंट की सूचना देने के बाद मिली। परिजनों के आवेदन पर मैनाटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी भोलू कुमार, रूपेश कुमार और सचिन कुमार हैं, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है। इनके पास से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 22 BE 4560) बरामद की गई है। पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है और उसका बयान दर्ज किया गया है। होटल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज जब्त कर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अंत्य परीक्षण रिपोर्ट (पोस्टमार्टम) प्राप्त होने के बाद ही मृत्यु का सही कारण स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!