Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स जन सुराज को लेकर प्रशांत किशोर से हुई खास बातचीत, 2 अगस्त...

जन सुराज को लेकर प्रशांत किशोर से हुई खास बातचीत, 2 अगस्त को बगहा आने पर सहमति

0
319

विजय कुमार शर्मा – बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 22-06-2025

रामनगर प्रखंड की खटौरी पंचायत की मुखिया, रामनगर मुखिया संघ की अध्यक्ष एवं जन सुराज पार्टी की प्रदेश महिला महासचिव स्मिता चौरसिया आज पटना स्थित शेखपुरा हाउस में जन सुराज अभियान के प्रणेता प्रशांत किशोर से खास मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात प्रशांत किशोर के व्यक्तिगत निमंत्रण पर हुई, जिसमें जन सुराज आंदोलन को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक के दौरान स्मिता चौरसिया ने बगहा क्षेत्र की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति, स्थानीय जनता की प्राथमिक ज़रूरतों तथा जन सुराज को ज़मीनी स्तर तक मजबूत बनाने की संभावनाओं पर अपना सुझाव दिया। उन्होंने प्रशांत किशोर को 2 अगस्त को बगहा आने का विशेष आमंत्रण भी दिया, जिसे प्रशांत किशोर ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस दौरान यह भी संकेत मिले कि जन सुराज पार्टी पश्चिम चंपारण क्षेत्र में अपनी पकड़ को और मज़बूती देने की दिशा में सक्रिय हो चुकी है और आने वाले समय में बड़े कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। मुलाक़ात के बाद स्मिता चौरसिया ने बताया कि प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति को नया आयाम देने की दिशा में जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें वह पूरी निष्ठा से सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बगहा क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है और जन सुराज आंदोलन उस बदलाव की एक मज़बूत शुरुआत है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशांत किशोर का आगामी बगहा दौरा इलाके की राजनीति में कौन सा नया संकेत लेकर आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!