Tuesday, March 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन रोज दिख रहे हैं जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को हिंसक जानवर

रोज दिख रहे हैं जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को हिंसक जानवर

0
324

दिखें तेंदुआ सहित कई जंगली जानवर,तेंदुआ को देख पर्यटक हुए रोमांचित

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना में आने वाले पर्यटकों को अमूमन प्रतिदिन हिंसक जानवरों का नजदीक से दीदार जंगल सफारी के क्रम में काफी नजदीक से हो रही है। जिससे पर्यटकों में उत्साह और रोमांच देखा जा रहा है। टाइगर रिजर्व देश सहित विदेशों में भी अपनी पहचान तेजी से बना रहा है।यहां की प्राकृतिक और नैसर्गिक सहित भौगोलिक सुंदरता,जल,जंगल और पहाड़ सहित धार्मिक स्थल के दीदार को प्रतिदिन देश सहित विदेशों से पर्यटक पर्यटन पर पहुंचते हैं।इसी दौरान उत्तर-प्रदेश के गोरखपुर से गुरुवार को वीटीआर के परिभ्रमण पर पहुंचे पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान जंगल में आराम करता काफी नजदीक से एक व्यस्क तेंदुआ दिखा ।काफी करीब से तेंदुआ,भालू , सुअर,हिरण,साम्भर मोर सहित कई वन्य जीवों का दीदार करने का मौका भी उन्हें मिला।जिससे उन लोगों का रोमांच काफी बढ़ गया।सफारी से लौटने के बाद पर्यटकों ने बताया कि हमलोग पहली बार वीटीआर परिभ्रमण पर आए हैं।यहां की सुंदरता और जंगली जानवरों के दीदार की लालसा लिए हम लोग यहां पहुंचे हैं।गुरुवार की शाम जंगल सफारी के क्रम में काफी समीप से तेंदुआ,भालू,हिरण, सुअर,सांभर सहित कई जानवरों का दीदार करने का मौका मिला,जो कि एक सुखद अनुभूति है।हम सभी बहुत खुश हैं।मौका मिला तो फिर हमलोग आएंगे।इस बाबत जानकारी देते हुए रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया पर्यटकों की संतुष्टि ही हमारी पहली प्राथमकिता है। आज रविवार को दोपहर 3:30 वाली सफारी में वनक्षेत्र के अंदर पर्यटकों को काफी नजदीक से तेंदुआ दिखा है। टाइगर रिजर्व में शाकाहारी और मांसाहारी जीव जंतुओं की तादाद में आशातीत वृद्धि हुई है जो उत्साह वर्धक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!