Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास करेंगे योग तो रहेंगे निरोग, योग अपनाएं बीमारी भगाएं।

करेंगे योग तो रहेंगे निरोग, योग अपनाएं बीमारी भगाएं।

0
332

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में विश्व योग दिवस के अवसर पर लोगों ने अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक होते हुए कई स्थानों पर योगाभ्यास किया।इसी क्रम में वाल्मीकिनगर थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष उदय सिंह के नेतृत्व में महिला व पुरुष पुलिस जवानों ने योगाभ्यास किया।वहीं इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 21 वीं वीहिनी बी कंपनी के मुख्यालय परिसर में शुक्रवार की सुबह विश्व योग दिवस के अवसर पर एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट जयंत बोरा के नेतृत्व में गंड़क बराज सीमा चौकी में एसएसबी के अधिकारियों व जवानों को योगा करा कर उनसे होने वाले फायदे से अवगत कराया। वन विभाग के वाल्मीकि बिहार होटल परिसर में वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन के नेतृत्व में वनकर्मियों और पर्यटकों ने के अलावा तीन आर डी पुल चौक स्थित चंदेश्वर शिव मंदिर परिसर में भी लोगों ने योगाभ्यास किया।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि आने वाले समय में योगा के द्वारा ही मानव शरीर के विभिन्न रोगों का क्षय हो सकेगा । मनुष्य के लिए योगाभ्यास ही एक ऐसा एंटीबायोटिक है,जो पुरे शरीर में होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों का एकमात्र इलाज है। इसके लिए बच्चों,युवा और बड़े बुजुर्ग को तैयार करना होगा। बच्चे जब इस मुहिम से जुड़ेंगे तभी तो भविष्य का भारत रोगमुक्त हो सकेंगे। वही वाल्मीकि नगर के गोल चौक स्थित सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास करा कर इससे होने वाले विभिन्न प्रकार के फायदों को बताया गया। साथ ही साथ योगा के बारे में बताते हुए वाल्मीकिनगर प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि योगा दिवस के अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया है।साथ ही बताया गया कि शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए हमारे जीवन में योगा कितना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!