Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया में धूमधाम से मनाया गया 11 वा योग दिवस।

मझौलिया में धूमधाम से मनाया गया 11 वा योग दिवस।

0
183


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया को दिया गया सेहत का संदेश।


एक धरती एक स्वास्थ्य का लिया गया संकल्प।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मझौलिया प्रखंड में धूमधाम से योग महोत्सव मनाया गया। सार्वजनिक स्थल बाग बगीचे नदी तट पार्क विद्यालय घर की छतों पर बुजुर्ग नौजवान बच्चे युवा सबको योग करते देखा गया। खेल मैदानों में सुबह से ही योग करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बताते चले की योग का अर्थ जोड़ना होता है। नियमित रूप से योग करने पर मानसिक अशांति तनाव कमजोरी आदि दूर होते हैं तथा मानव को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

शारीरिक व्याधियों को दूर करने में लाभदायक होता है। लोगों ने धनुरासन योगासन चक्रासन सूर्य नमस्कार ध्यान भुजंगासन वक्रासन आदि योग किया। बताते चले की योग सबको जोड़ने वाली सामाजिक पहल है। योग मानव को तंदुरुस्त निरोग और आत्मिक रूप से बलवान बनाता है। बताते चले की 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन सूर्य जल्दी उदय होते हैं और देर शाम में अस्त होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!