Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ अर्बन पीएचसी में 35 नवनियुक्त एएनएम का नियमित टीकाकरण का दिया गया...

अर्बन पीएचसी में 35 नवनियुक्त एएनएम का नियमित टीकाकरण का दिया गया प्रशिक्षण

0
413

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा दो में गुरुवार के दिन नवनियुक्त एएनएम को नियमित टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बगहा दो पीएचसी प्रभारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा नवनियुक्त 35 एएनएम को नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, आदि का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी नवनियुक्त एएनएम को टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथी बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण ससमय हो जिसको लेकर एएनएम द्वारा अपने क्षेत्र में टीकाकरण के बाद अपनी रिपोर्ट विभाग में सौपेंगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजेश सिंह, डॉ रणवीर सिंह , डॉ अरशद कमल, शहरी सलाहकार चंद किशोर कुमार जिला स्वास्थ्य समिति, पीएसआई से प्रताप सिंह , एएनएम जीएनएम और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!