Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दो युवक नशे में धूत पुलिस से बत्तमीजी मामले में गिरफ्तार, गया...

दो युवक नशे में धूत पुलिस से बत्तमीजी मामले में गिरफ्तार, गया जेल

0
368

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

शराब के नशे में धूत होकर दो पियक्कड़ को तेज रफ्तार से बाइक चलाने, पुलिस से बत्तमीजी एवं उनके साथ हाथापाई करने के मामले में नौरंगिया पुलिस ने बुधवार की शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस बाबत जानकारी देते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध छापेमारी में निकले नौरंगिया थाना के एएसआई विकाश कुमार के नेतृत्व में गश्त टीम सिरिसिया पहुंची तो देखा कि एक पल्सर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 बी एच 6280 है, जो तेजी से आते देखा कर रोकने का प्रयास किया गया।किन्तु पुलिस को गाली देते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस द्वारा उनका पीछा करते हुए पुलिस नौरंगिया पहुंची।जहां देखा कि रस्ते किनारे पानी लगा था।स्केट कर गिर गया।जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया।तब पुलिस बल से उलझने लगा,तथा हाथापाई करने लगा।तब उन दोनों को जिनकी पहचान धीरज कुमार पिता जयलाल यादव उम्र लगभग 24 वर्ष और भूपेंद्र कुमार पिता रूपनारायण दहईत उम्र लगभग 22 वर्ष दोनों नौरंगिया निवासी के रूप में हुई है।उन दोनों को नौरंगिया थाने ला कर ब्रेथ एनलाइजर से चेक करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई।साथ ही बाइक को जब्त कर थाने ले आया गया।गिरफ्तार दिनों अभियुक्त पर बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 65/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!