Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कांग्रेस नेत्री मंजूबाला पाठक के नेतृत्व में समर्थकों ने दलित बस्ती में...

कांग्रेस नेत्री मंजूबाला पाठक के नेतृत्व में समर्थकों ने दलित बस्ती में माई बहन योजना संगोष्ठी किया…

0
368

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा तथा बाबु धाम ट्रस्ट की अध्यक्षा मंजूबाला पाठक के नेतृत्व और सहयोग से नरकटियागंज विधानसभा के दलित बस्ती में कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित योजना माई बहन योजना के प्रचार प्रसार और क्रियान्वयवन हेतु अधिक से अधिक लोगों के बीच संगोष्ठी और कार्यक्रम किए। इसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और माई बहन योजना को धरातल पर लाने हेतु कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री तथा पर्यवेक्षक रेशमा जाफरी ने भी शिरकत किया। रेशमा जाफरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच माई बहन योजना के बारे में बताया तथा जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री ने बताया कि जिले क सभी विधानसभाओं में सेनेटरी पैड निर्माण (उड़ान योजना)और महिलाओं के बीच निःशुल्क वितरण हेतु कारखाना लगाया जाएगा जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा तथा महिलाओं बीच सेनेटरी पैड की उपलब्धता (उड़ान योजना )उसे स्वच्छता और सफाई के साथ उत्तम स्वास्थ्य बनेगा रहेगा। साथ ही देश के जननायक राहुल गांधी जी के 55 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर सभी के बीच माई बहन योजना हेतु संकल्पित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री मंजूबाला पाठक के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। विदित हो कि मंजूबाला पाठक नरकटियागंज तथा चंपारण में कांग्रेस की मजबूती के लिए लगातार काम करते रही है।साथ ही अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से सदैव से ही गरीबों और दलितों के लिए काम करते आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!