Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया बाढ़ के पानी से नेपाल के बर्दाघाट,नारायणघाट में डाइवर्सन टूटा, पूर्वी पश्चिमी...

बाढ़ के पानी से नेपाल के बर्दाघाट,नारायणघाट में डाइवर्सन टूटा, पूर्वी पश्चिमी राजमार्ग पर यातायात ठप, यात्री परेशान।

0
298

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

पड़ोसी देश नेपाल के पूर्व,पश्चिम राजमार्ग अंतर्गत बर्दाघाट नारायणगढ़ सड़क खंड पर पूर्वी नवलपरासी जिला के त्रिवेणी गांव पालिका के विनयी खोला में बाढ़ आ जाने से डाइवर्सन टूट कर पानी में बह गया। जिससे पूर्व,पश्चिम राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है। इलाका पुलिस कार्यालय दुमकिबांस के इंस्पेक्टर राजन तिमिलसिना ने बताया की मंगलवार को हुई रात भर बारिश के बाद पूर्व,पश्चिम राजमार्ग के दाउने के विश्वकर्मा मंदिर के पूर्व की तरफ रात्रि एक बजे के करीब खोला में पानी बढ़ने से डाइवर्सन टूट गया। जिससे नारायणगढ़ की तरफ जा रही एक मालवाहक वाहन खोला के बीच में ही फंस गया। जिससे राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है। सड़क पर यातायात बंद हो जाने से राजमार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों का लंबी कतार लग गया है। जिसके कारण गाड़ियों में सफर कर रहे यात्री भी परेशान है। बारिश के रुकने पर खोला में पानी का सतह कम होते ही डायवर्सन का मरम्मत कर राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!