Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत, तीन घायल

निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत, तीन घायल

0
222


रखवार की तत्परता से बची तीन बच्चों की जान

रमेश ठाकुर – बेतिया (पश्चिम चंपारण)
दिनांक:- 16-06-2025

बैरिया थाना क्षेत्र के बगही निमिया टोला में उस समय हड़कंप मच गया जब निर्माणाधीन सड़क के किनारे खुदे गड्ढे में मिट्टी की अर्की गिरने से चार बच्चे दब गए। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बगही निमिया टोला वार्ड नंबर-7 निवासी झुना चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल बच्चों में पिंटू कुमार (8 वर्ष) पिता जय राम चौधरी, रितेश कुमार (6 वर्ष) पिता रवि चौधरी, और हिमांशु कुमार (12 वर्ष) पिता विजय चौधरी शामिल हैं। सभी बच्चे एक ही टोले के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बच्चे बकरी चराते हुए सड़क किनारे बने गड्ढे की ओर चले गए, जहां मिट्टी की ढलान (अर्की) अचानक धंस गई। चारों बच्चे मिट्टी में दब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आम के बगीचे की रखवाली कर रहे रखवार और अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन अरविंद को नहीं बचाया जा सका। सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी अस्पताल भेज दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क और पुलिया निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण स्थल पर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक की घोर लापरवाही के चलते एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। हालांकि इस मामले में संबंधित संवेदक से संपर्क नहीं हो सका, जिससे उनका पक्ष नहीं मिल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!