Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास महिला सशक्तिकरण तथा हिंसा न्यूनीकरण कार्यक्रम का आयोजन।

महिला सशक्तिकरण तथा हिंसा न्यूनीकरण कार्यक्रम का आयोजन।

0
252

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के शिवपुरगढ़ी गांव में शनिवार की शाम संस्था लक्ष्मीआमा समूह के द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा हिंसा न्यूनीकरण संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लक्ष्मी आमा समूह की अध्यक्ष भागीरता धर्ती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।त्रिवेणी गांव पालिका के वार्ड नंबर सात के अध्यक्ष उमेश कार्की ने बताया की समाज में छिपे हुए विकृति को जनचेतनामूलक कार्यक्रम के माध्यम से कम किया जा सकता है। इसलिए इस तरह के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं इस अवसर पर इलाका पुलिस कार्यालय त्रिवेणी के सब इंस्पेक्टर महेश राय मांझी ने बताया की कंधा पर जिम्मेदारी, हृदय में ईमानदारी तथा मस्तिष्क में समझदारी को लेकर आगे बढ़ने से सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। कार्यक्रम में वार्ड नंबर सात की महिला सदस्य शोभा क्षेत्री, न्यायिक समिति के जामा प्रसाद पल्ली,संचारी समूह के अध्यक्ष विष्णु खनाल तथा कृष्णा मल्ल ने भी अपनी बातों को रखा। इस अवसर पर सरिता भट्टाराई सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!