Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मगरमच्छ के हमले में 7 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में चीख...

मगरमच्छ के हमले में 7 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में चीख पुकार

0
331

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के 52 गढ़ी शिवनहा के बीच पुरानी नहर में रविवार की दोपहर शिवनहा गांव निवासी कविराज मुसहर के 7 वर्ष से पुत्र अभिषेक कुमार नहर में नहाने के दौरान मगरमच्छ की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर में बच्चा पुरानी नहर त्रिवेणी कैनाल में स्नान के लिए गया था।तभी मगरमच्छ के हमले का शिकार हो गया। ग्रामीणों के द्वारा बच्चे को काफी ढूंढने का काफी प्रयास किया गया। काफी प्रयास के बाद शाम में बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई । पूरे गांव में इस घटना से शोक की लहर व्याप्त हो गई है।इस घटना के सूचना पर पहुंचे वाल्मीकि नगर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक उत्तम ने बताया कि देर शाम बच्चों का शव ग्रामीणों के सहयोग से बरामद कर लिया गया है।श्री उत्तम ने बताया कि शिवलाहां गांव निवासी कविराज मुसहर के 7 वर्षीय बच्चा मगरमच्छ के हमले की शिकार हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम के लिए 7 वर्षीय बालक के शव को अनुमंडली अस्पताल भेजा जा रहा है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!