Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन विभाग के सौजन्य से 42 महिलाओं का पांच दिवसीय अगरबत्ती निर्माण...

वन विभाग के सौजन्य से 42 महिलाओं का पांच दिवसीय अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण हुआ संपन्न।

0
222

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के कोतराहां वन परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र में थाना क्षेत्र की महिलाओं को वन विभाग द्वारा सशक्त बनाने की नीयत से लक्ष्मीपुर ईको विकास समिति अध्यक्ष विनय महतो, रमपुरवा ईडीसी अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे, ठाढी ईडीसी अध्यक्ष टोकेश कुमार के सहयोग से थाना क्षेत्र की 42 महिलाओं को पांच दिवसीय अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण रविवार को समाप्त हो गया।इसे विगत बुधवार से शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम में संजना कुमारी, देवमणि कुमारी ,और दयानंद महतो के द्वारा महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वन विभाग के सौजन्य से अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इससे महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी।और उनका और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!