Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम चाकू गोद हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

चाकू गोद हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

0
262

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया में रामदेव राम हत्याकांड ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सनसनी मचा दी है. इस सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए जन सुराज पार्टी के नेता रविंद्र कुमार सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह हत्या एक भूमि विवाद को लेकर की गई थी. रविंद्र कुमार सिंह बेतिया विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे.पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 जून को हुए इस कत्ल को जमीनी विवाद के चलते अंजाम दिया गया था. रामदेव राम की निर्मम हत्या चाकू से गोद-गोदकर की गई, जिसमें भूमाफिया की संलिप्तता सामने आई है.बेतिया एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि 6 जून की देर रात्रि बेतिया अरेराज मुख्य मार्ग बगीचा रेस्टोरेंट के पास हुई रामदेव राम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस परेशान थी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर कर हत्याकांड का खुलासा किया.बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया है कि तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तथ्य सामने आया कि इस हत्या की साजिश बगीचा रेस्टोरेंट के मालिक रविंद्र कुमार एवं अमर यादव उर्फ शिकारी यादव साथ मिलकर बगीचा रेस्टोरेंट परिसर में हत्या की साजिश की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!