Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम परिवहन अधिकारी के साथ मारपीट मामले को लेकर नौरंगिया थाना में एफआईआर...

परिवहन अधिकारी के साथ मारपीट मामले को लेकर नौरंगिया थाना में एफआईआर दर्ज।

0
215

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

प्रवर्तन अवर निरीक्षक सतेंद्र कुमार रजक ने नौरंगिया थाने में तीन ज्ञात और दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने,जाती सूचक गाली देने,मारपीट करने और चालान काटे ओवर लोड ट्रेक्टर ट्रॉली को भगाने के मामले आवेदन दे कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि गुरुवार की दोपहर वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार गहन वाहन जांच के क्रम में मदनपुर पहुंच कर वाहन जांच शुरू किया। तभी ओवर लोड किए ईंट को ट्रैक्टर ट्रॉली से लाते देख उसे रोक कर चालान काट दिया।तभी राहुल सिंह पिता विनय सिंह ग्राम संतपुर सोहरिया थाना वाल्मीकिनगर निवासी,मदन यादव पिता बाबूलाल यादव ग्राम मदनपुर और मनोज रौनियर पिता शंभू साह ग्राम नौरंगिया दोनों थाना नौरंगिया निवासी तथा अन्य लगभग 10 की संख्या में हम लोगों को घेर कर मारपीट करने लगे इन सबों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की गई है।गाली गलौज करते हुए जाती सूचक गाली देने लगे।तथा मारपीट करने लगे।साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे।और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करते हुए ओवर लोडेड ट्रेक्टर ट्रॉली जिसका चलान काट दिया गया था,को मौके से भगा दिया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 62/25 दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!