Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम बिजली की चपेट में आने से युवती की हुई मौत

बिजली की चपेट में आने से युवती की हुई मौत

0
190

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़ (गोपालगज ) घर का काम करते समय एक 18 वर्षीय युवती बिजली की चपेट में आ गयी जिससे युवती अचेत हो गयी घटना घटते ही परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र सेख टोली गांव की बताई जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र सेख टोली गांव के यूनुस मिया के 18 वर्षीय पुत्री हिना खातून घर मे काम कर रही थी इसी बीच बिजली की चपेट में आ गयी जिससे वह अचेत हो गयी घटना घटते ही परिजन इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दी घटना घटते ही परिजनों में कोहराम मच गया । घटना के सम्बंध में मांझागढ़ थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि ऐसी कोई घटना की सूचना नही मिला है । सूचना मिलते ही घटना की जांच कर आवश्यक करवाई की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!