Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स दो दिवसीय दौरे पर वाल्मीकि नगर पहुंचे राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के...

दो दिवसीय दौरे पर वाल्मीकि नगर पहुंचे राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष।

0
367

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने विकास कार्यों का किया समीक्षा।

अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन समाधान का दिया आश्वासन

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर पहुंचे अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष इंजीनियर शैलेंद्र कुमार गढ़वाल शुक्रवार की दोपहर संतपुर सोहरिया पंचायत के थरुहट क्षेत्र के सोहरिया गांव के समीप बसहवा टोला स्थित मां बैरी कोट माई स्थान परिसर में सैकड़ो ग्रामीणों से रुबरु हुए। ग्रामीणों ने फूल माला से अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गढ़वाल ,उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ,सदस्य प्रेमशिला गुप्ता का भव्य रूप से स्वागत किया। संतपुर सोहरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो ने जंगल क्षेत्र से घिरे क्षेत्र में सर्प दंश का इलाज मुहैया कराने की अपील अध्यक्ष से की।जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा के लिए झटका मशीन लगाने की अनुमति वन विभाग से देने की बात मंच से कहीं गयी। जंगली जानवरों के द्वारा की गई फसल क्षति का मुआवजा शीघ्र देने की बात कही गई। कदमहिया गांव को दोन कैनाल सड़क से जोड़ने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। अध्यक्ष श्री गढ़वाल ने वन क्षेत्र पदाधिकारी से ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अच्छा बर्ताव करने की कड़ी नसीहत दी। अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा विकास की कई योजनाएं जनहित में धरातल पर है। उनमें से कौन-कौन सी योजना का लाभ आम लोगों को कितना प्रतिशत मिल पा रहा है इसकी समीक्षा के लिए मैनाटांड़ गौनाहा,बगहा एक और बगहा दो में धरातल पर इसकी समीक्षा की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट अग्रसारित की जाएगी । जिला में 14 जून को समीक्षा बैठक की जाएगी। जहां कमियां पाई गई हैं। वहां सुधार के लिए जिला में समीक्षा बैठक के उपरांत संबंधित विभाग और अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा। इस क्षेत्र भ्रमण के दौरान गोवर्धना, दोन, गोबरहिया , हरनाटांड समेत थरुहट जनजातीय क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है।इस अवसर पर आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, सदस्य प्रेमशिला गुप्ता ,अंचल अधिकारी बगहा दो ज्योति रानी ,कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विकास कुमार, डीपीआरओ समरेंद्र कुमार, गनौली वन क्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार पासवान, वाल्मीकिनगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन, कृषि समन्वयक अमरेश कुमार, डॉ गोपाल काजी, विकास मित्र रंजीत कुमार ,टोला सेवक लोकनाथ राम ,कार्यपालक सहायक सोनू कुमार,दिनेश पटवारी के अलावा भारी संख्या में महिला,पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!