Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक व विषयगत शैक्षिक बातें साझा कर...

ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक व विषयगत शैक्षिक बातें साझा कर रहें शिक्षक सुनिल

0
295

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

विद्यार्थियों में पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने व पुनरावृति के उद्देश्य से ग्रीष्मावकाश में स्थानीय शिक्षक सुनिल कुमार ज्ञानवर्धक व विषयगत शैक्षिक जानकारी साझा कर रहें हैं। शिक्षक के इस पहल से विद्यार्थियों को सहूलियत हो सकती है। इस संदर्भ में शिक्षक सुनिल ने बताया कि बच्चे पढ़ाई से दूर न हों इसलिए सोशल मिडिया के माध्यम से ज्ञानवर्धक, विषयगत शैक्षिक जानकारी साझा करने का विचार आया। इससे उनमें पढ़ाई की निरंतरता बनी रहेगी तथा पुनरावृति भी होगी। ग्रीष्मावकाश में अधिकांश विद्यार्थी अपने माता-पिता, अभिभावक या परिजनों के साथ कहीं घूमने निकल जाते हैं ऐसे में अभिभावकगण के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासा, जानकारी, पढ़ाई, गृहकार्य आदि पूर्ण होंगे। ग्रीष्मावकाश हेतु विद्यार्थियों को गृहकार्य दिए गए हैं। मालूम हो कि इससे पूर्व कोरोना प्रभाव के कारण जब विद्यालय में विद्यार्थियों के आने पर रोक थी तो शिक्षक सुनिल कुमार विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षण सामग्री साझा करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!