Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम लक्ष्मीपुर में युवक के साथ मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश...

लक्ष्मीपुर में युवक के साथ मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

0
245

रमेश ठाकुर – बेतिया पश्चिम चंपारण
08-06-2025

योगापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर हाई स्कूल के मैदान में एक युवक के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अमरदेव प्रसाद, निवासी बगही बघमबरपुर, थाना श्रीनगर, जिला बेतिया ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना के संबंध में योगापट्टी थाना में एक लिखित आवेदन दिया। आवेदन में अमरदेव ने बताया कि उसे लक्ष्मीपुर हाई स्कूल के मैदान में छह व्यक्तियों द्वारा बेरहमी से पीटा गया। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और अभियुक्तों के नाम सामने आने के बाद, 08 जून 2025 को मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली। गिरफ्तार अभियुक्तों में इरशाद मिया (24 वर्ष), ददन यादव (25 वर्ष), नीतीश यादव और सुमित चौधरी उर्फ बादशाह (24 वर्ष) शामिल हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। योगापट्टी थाना प्रभारी ने कहा कि वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई है और पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी, और न्याय की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!