Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम कालीबाग में छापेमारी से सनसनी, ज्वेलर्स लूट की तैयारी करते चार लोग...

कालीबाग में छापेमारी से सनसनी, ज्वेलर्स लूट की तैयारी करते चार लोग गिरफ्तार

0
203

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

कालीबाग थाना क्षेत्र में एक बड़ी डकैती की योजना को विफल कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। रविवार की रात्रि गश्ती के दौरान कालीबाग थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बुलाकी सिंह चौक स्थित एक घर में बैठकर सन्नी ज्वेलर्स में लूटपाट की योजना बना रहे हैं। यह सूचना, जिसकी पुष्टि के उपरांत वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया, उसी आधार पर पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवदीप लांडे (बेतिया सदर) के द्वारा किया गया। उक्त टीम द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी में चार ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जो डकैती की योजना में संलिप्त पाए गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति मोहम्मद इरफान, जो घटनास्थल से भाग निकला, उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

बरामदगी: छापेमारी के दौरान जो वस्तुएँ बरामद की गईं, उनमें एक दो नाली लोडेड कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस, एक डायगर चाकू, एक लोहे का कटर, एक लोहे का खंती, तथा दो छेनी शामिल हैं।इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि अपराधियों की योजना को विफल कर पुलिस ने समय पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है। साथ ही फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!