Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम मुंबई के ठाणे में बड़ा हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों...

मुंबई के ठाणे में बड़ा हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

0
307

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण

मुंबई के ठाणे में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां सोमवार सुबह लोकर ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ है। शुरुआती जांत में 10 से 12 यात्रियों के गिरने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यह घटना ऐसे वक्त हुई, जब ज्यादातर लोग कामकाज के पहले दिन ऑफिस के लिए जा रहे थे। सुबह के वक्त मुंबई की लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने की वजह से यात्री गेट पर लटककर सफर कर रहे थे, तभी अचानक ये हादसा हो गया। सभी पीड़ितों की आयु 30-35 साल के बीच थी। इस हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को कलवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचा है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद से लोकल सेवा भी प्रभावित हुई है। पांच से ज्यादा लोग ट्रेन से गिरे थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और बाकियों को इलाज के लिए ले जाया गया। हादसे को लेकर सेंट्रल रेलवे ने बताया कि ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर CSMT की ओर जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए। दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!