Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया नेपाल पुलिस ने 70 बोरा अवैध चीनी व एक पिकअप वैन को...

नेपाल पुलिस ने 70 बोरा अवैध चीनी व एक पिकअप वैन को किया जप्त।

0
145

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

सीमावर्ती नेपाल के नवलपरासी जिला के सरावल गांव पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर छह के माधवलिया में नेपाल पुलिस के द्वारा भारतीय सीमा क्षेत्र से बिना भंसार का अवैध रूप से लाया गया 70 बोरा चीनी के साथ एक पिकअप वैन को जप्त कर लिया गया है। जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी के सूचना अधिकारी वीर दत्त पंत ने बताया की सरवाल गांव पालिका के माधवलिया सड़क पर रविवार की संध्या नेपाल पुलिस के द्वारा सवारी चेक जांच किया जा रहा था। इसी दौरान भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से आ रही पिकअप वैन लू 1 ज 3336 को चेक जांच के लिए रोका गया। पिकअप वैन की तलाशी लेने के दौरान 70 बोरा चीनी बरामद किया गया। बरामद चीनी का भंसार का कागज़ पत्र नही दिखाने के कारण पिकअप वैन के चालक प्रतापपुर गांव पालिका के वार्ड नंबर तीन नंदपुर के निवासी 28 वर्षीय जितेन्द्र कोहार को भी हिरासत में ले लिया गया। बरामद चीनी की कीमत एक लाख पचहत्तर हजार आंका गया है। बरामद चीनी तथा पिकअप वैन को करवाई हेतु महेशपुर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!