Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home बिजनेस श्रम विभाग द्वारा एक दिवसीय नियोजन रोजगार मेला में 833 लोगों को...

श्रम विभाग द्वारा एक दिवसीय नियोजन रोजगार मेला में 833 लोगों को मिला रोजगार

0
292

19 कंपनियों द्वारा 1622 रिक्तियां में 833 लोगों को रोजगार मिला

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल के प्रखंड बगहा एक में सोमवार के दिन श्रम विभाग द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के कई बच्चों ने नियोजन रोजगार मेला में भाग लिया। इस रोजगार मेला में कौशल विकास योजना बगहा एक और बगहा दो के साथ अन्य जगहों से कई युवक युक्तियां ने आवेदन दिया। श्रम विभाग द्वारा 25 काउंटर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपसभापति रश्मि रंजन के मौजूदगी में योग्य लोगों को रोजगार दिया गया। श्रम संसाधन विभाग के नोडल पदाधिकारी सह जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि सोमवार के दिन प्रखंड बगहा एक में कुल आवेदन 1903 आवेदन मिले। जिसमें जांच के क्रम में कागजात का मूल्यांकन श्रम विभाग और व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा किया गया। जिसके आधार पर कुल 833 लोगों को एकदिवसीय नियोजन मेला के माध्यम से लोगों को 19 कंपनियों के द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से रोजगार दिया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस श्रम मेला का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। जिला में प्रत्येक महीना के सप्ताह में इसका आयोजन श्रम विभाग द्वारा होता है। वही इस व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला में अलग-अलग विभागों की 1622 रिक्तिया थी। जिसमें एसबीआई, फाइनेंस कंपनी , बैंकिंग कंपनी इंश्योरेंस कंपनी आदि द्वारा योग्य लोगों को चुनाव किया गया। बगहा नगर उपसभापति रश्मि रंजन द्वारा और नोडल पदाधिकारी द्वारा कौशल विकास योजना के बच्चों को प्रशास्त्री पत्र भी दिया गया। रोजगार मिलने के बाद युवक युक्तियां काफी खुश दिखाई दिए। इस मौके पर श्रम विभाग और व्यावसायिक संस्थानों के लोगों में विकाश रंजन , जीवन प्रकश , सत्यम कुमार, नजिर हैदर, आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!