Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आर्ट्स एंड कल्चर कृषि विज्ञान केंद्र मधौपुर ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया आयोजन

कृषि विज्ञान केंद्र मधौपुर ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया आयोजन

0
253

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार


कृषि विज्ञान केंद्र मधौपुर ने रविवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों और प्रथाओं के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान, केंद्र के वरीय वैज्ञानिक प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने किसानों को फसल उत्पादन, मिट्टी की गुणवत्ता, जल संचयन और कीट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि कैसे नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके किसान अपनी फसल की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं और अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। वैज्ञानिक डॉ. जगपाल ने किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक और कृषि उपकरणों एवं प्राकृतिक खेती के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान, प्रगतिशीलl किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे। इस अवसर पर, किसानों ने केंद्र के प्रयासों की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर केंद्र के कर्मचारी कमलेश कुमार, दिलकुश कुमार और श्री राम रंजन उपस्तिथि थेl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!