Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास धूप में सिर ढक कर निकले, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर साबिर अली।

धूप में सिर ढक कर निकले, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर साबिर अली।

0
268

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सूर्य देव की तपिश से जनजीवन बेहाल है। गर्मी में सभी को अपने सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। लू से बचाव के लिए प्रसिद्ध फिजिशियन और सर्जन डॉक्टर साबिर अली ने बताया कि गर्मी में सभी को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। खान पान और स्वच्छ पेयजल अत्यंत जरूरी है। शुद्ध और ताजा तथा पचने योग्य भोजन का सेवन करना चाहिए। ताजी और हरी सब्जियां तथा सलाद हमारे भोजन में अवश्य रहना चाहिए। व्यक्ति को गरिष्ठ भोजन से बचना चाहिए। साथ ही शुद्ध और सात्विक भोजन होना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वच्छ और ताजा पेयजल का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है। बासी और अधपका भोजन का सेवन कदापि नहीं करना चाहिए। उन्होंने सलाह दिया कि घर से बाहर निकलते समय सिर को ढक कर निकलना चाहिए । धूप में बाहर निकलते समय सफेद और हल्के सूती कपड़ा पहनना लाभदायक होता है। ठंडे और मौसमी फलों का सेवन उचित रहता है। रंगीन चश्मा और छतरी का प्रयोग गर्मी से बचाव में सहायक होता है। डॉक्टर साबिर अली ने बताया कि बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उनको सुपाच्य भोजन और शुद्ध पेयजल ही देना उनके सेहत के लिए लाभदायक होता है। उन्होंने बताया कि शुद्ध पेयजल का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करनी चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की शिकायत होने पर अपने नजदीकी चिकित्सक से अवश्य परामर्श लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!