Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बिना शीला पट लगाए कराया जा रहा है नाला निर्माण कार्य

बिना शीला पट लगाए कराया जा रहा है नाला निर्माण कार्य

0
207

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल क्षेत्र के रामनगर प्रखंड के सोहसा पंचायत के चौघड़िया गांव में बिना शिलापट लगाए नाला निर्माण कार्य लोकल बालू और दो नंबर ईट से कराया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने नाला निर्माण कार्य को मानक के अनुसार नाला कार्य एवं शिला पट लगा कर कराने का मांग किया है। ताकि सबको पता चले कि कितने की लागत से नाला का निर्माण हो रहा है। लोगों में आम चर्चा में हैं नाला निर्माण कार्य नया करना है लेकिन संवेदक के द्वारा रिपेयरिंग कराया जा रहा है। बताते चलें कि संवेदक के द्वारा लगातार मानक के अनुसार कार्य नहीं कराने का मामला प्रकाश में आ रहा है। इसके बावजूद भी जिम्मेवार कान में तेल डालकर सोए हुए है। फिलहाल जांच के बाद पता चलेगा कि नाला निर्माण कार्य नया बनाना है कि रिपेयरिंग करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!