Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अज्ञात कारणों से मंदिर के कुटिया में लगी आग।

अज्ञात कारणों से मंदिर के कुटिया में लगी आग।

0
90

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लव कुश घाट में दुर्गा पूजा ग्राउंड में स्थित मंदिर की कुटिया में रविवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण जब तक समझ पाते तब तक पड़ोसी लक्षण देव पासवान के घर तक आग जा पहुंची। बताते चलें,कि लव कुश घाट में प्रतिदिन किसी ने किसी के घर में आग लगने की घटनाएं पिछले 10 दिनों से लगातार घटित हो रही है। ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।अन्यथा भीषण गर्मी में आग के फैलने से दर्जनों घरों में आग की तबाही मच सकती थी ।और भारी नुकसान हो सकता था। इस बाबत पूर्व उपमुखिया पति राज लाल सहनी व रंजीत सहनी ने बताया कि मंदिर के हवन कुंड से आग उत्पन्न हुई श।और लक्षण देव पासवान के घर तक जा पहुंची। मंदिर की कुटिया को भी नुकसान हुआ है। लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!