Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन आज वर्ष की सबसे बड़ी एवं सबसे महत्वपूर्ण “निर्जला एकादशी”का व्रत देवालयों...

आज वर्ष की सबसे बड़ी एवं सबसे महत्वपूर्ण “निर्जला एकादशी”का व्रत देवालयों में दर्शन, कथा एवं दान के साथ सम्पन्न हुआ -पं-भरत उपाध्याय

0
399

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया गया। हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत का मात्र धार्मिक महत्त्व ही नहीं है। ये व्रत मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के नज़रिए से भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित होता है। इस एकादशी का व्रत करके श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान करना चाहिए। इस दिन विधिपूर्वक जल कलश का दान करने वालों को पूरे साल की एकादशियों का फल मिलता है। जिन्होंने श्रीहरि की पूजा और रात्रि में जागरण करते हुए इस निर्जला एकादशी का व्रत किया है, उन्होंने अपने साथ ही बीती हुई सौ पीढ़ियों को और आने वाली सौ पीढ़ियों को भगवान वासुदेव के परम धाम में पहुँचा दिया है। निर्जला एकादशी के दिन अन्न, वस्त्र, गौ, जल, शैय्या, सुन्दर आसन, कमण्डलु तथा छाता दान करने चाहिए। जो श्रेष्ठ तथा सुपात्र ब्राह्मण को जूता दान करता है, वह सोने के विमान पर बैठकर स्वर्गलोक में प्रतिष्ठित होता है। जो इस एकादशी की महिमा को भक्ति पूर्वक सुनता अथवा उसका वर्णन करता है, वह स्वर्गलोक में जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!