Tuesday, March 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ है – डॉ.अनुपम प्रसाद

पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ है – डॉ.अनुपम प्रसाद

0
295


पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए है धरोहर।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक दर्जन से अधिक पौधारोपण किया।जिसमे फलकर पौधे आम और कटहल शामिल है उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए अनमोल है । प्राण वायु ऑक्सीजन देने के साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध करते हैं। ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में सहायक है। धरती को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने कहा कि वृक्षारोपण के लिए बरसात का मौसम सबसे उत्तम माना जाता है क्योंकि भूमि में नमी रहती है। पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ्य है। पौधे जब बड़े होते हैं तो यह हमें फल, फूल व छाया सहित जीवन जीने के लिए आक्सीजन देते हैं। पेड़ पौधे मिट्टी का कटाव रोकते हैं तथा वर्षा कराने में सहायक होते हैं।पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉ. सुमित कुमार, डॉ. ऋतु, प्रधान लिपिक शिवशांत कपूर, विनय कुमार तिवारी, सोहबत आलम, आनंद राम, सरोज कुमार ,राजेश्वर प्रसाद, धर्मनाथ राम आदि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!