Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नौरंगिया थाना परिसर में बकरीद पर्व को ले शांति समिति की हुई...

नौरंगिया थाना परिसर में बकरीद पर्व को ले शांति समिति की हुई बैठक।

0
179

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

नौरंगिया थाना परिसर में गुरुवार को बकरीद पर्व को लेकर दोनों समुदाय के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शांतिपूर्वक पर्व त्यौहार को मनाने को लेकर अपने सुझावों से अवगत कराया ।मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पर्व त्यौहार आपसी प्रेम सौहार्द बढ़ाने का माध्यम है ।कोई भी धर्म केवल मात्र प्रेम और शांति का ही संदेश देते हैं। हमें प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व त्यौहार को मनाना चाहिए ।थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी चौक-चौराहों पर पर्व के अवसर पर सादे लिबास के साथ साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही साथ असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखी जाएगी ।इस अवसर पर ए एस आई धर्मेंद्र कुमार के अलावा ग्रामीणों में नौरंगिया दरदरी पंचायत के मुखिया सुनील महतो, जावेद अलम,भृगुनाथ महतो,पारस धांगर,प्रेम काजी,अरविंद कुमार के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद
रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!