Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुख्य तिरहुत नहर के माइनर में पलटा ठेला ड्राइवर बचा बाल-बाल।

मुख्य तिरहुत नहर के माइनर में पलटा ठेला ड्राइवर बचा बाल-बाल।

0
269

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के तीन आर डी पुल चौक समीप मुख्य तिरहुत नहर से निकली माइनर जो रमपुरवा गांव की तरफ जाती है,के बांध से उतरते समय एक पंपिंग सेट से चलने वाली ठेला गाड़ी जिस पर जनरेटर कुर्सी समेत टेंट का सामान लदा हुआ था। जो अनियंत्रित होकर माइनर में पलट गई। ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद माइनर के पानी से पंपिंग सेट,जनरेटर, कुर्सि,टेंट आदि सामान को निकाला गया। टेंट हाउस का नाम गौतम टेंट हाउस है, जो वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा चौक निवासी साहब कुशवाहा का बताया जाता है।इस दुर्घटना में ड्राइवर सहित उसकी सहयोगी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!