Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास घर में 9 फीट का अजगर देख परिजनों में मची अफरा-तफरी।

घर में 9 फीट का अजगर देख परिजनों में मची अफरा-तफरी।

0
235

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी क्षेत्रों में इन दिनों वन्य जीवों की निकलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो चला है।इसी क्रम में गुरुवार की सुबह वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के ई टाइप गंडक कॉलोनी निवासी शिक्षक हरिनारायण प्रसाद के घर के परिसर में एक लगभग 9 फीट लंबा अजगर सांप वन क्षेत्र से निकल कर जा घुसा। जिसे देखकर घर वालों में घंटों तक अफरा-तफरी मच गई।तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकि नगर स्थित वन कार्यालय को दी गई।सूचना पर पहुंचे वन विभाग के स्नेक कैचरों की टीम घटनास्थल पर घंटो के कड़ी मशक्कत के बाद अजगर सांप का सफल रेस्क्यू कर वीटीआर के जटाशंकर के जंगल में छोड़ दिया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि ई टाइप गंडक कॉलोनी से एक लगभग 9 फीट लंबा अजगर सांप का रेस्क्यू कर जटाशंकर के वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।साथ ही बताया कि अगर किसी भी प्रकार का जंगली जानवर दिखाई दे,तो उसके साथ छेड़छाड़ ना करे। तत्काल इसकी सूचना वन कार्यालय को दें।सजग और सतर्क रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!