Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विधायक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया...

विधायक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0
292

पौधारोपण का कार्यक्रम गोल चौंक के उधान में आयोजन

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के गोल चौक स्थित उद्यान में प्रगाश ईकोलॉजिकल ग्रीनवे फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में पौधारोपण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम राष्ट्रगान से की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।जिसमें स्थानीय विधायक माननीय धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह, उमेश श्रीवास्तव,राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक मोहन श्रीवास्तव, एसएसबी के सहायक अवर निरीक्षक हरीश चंद्र सिंह, रेंजर श्रीनिवासन नवीन, जदयू प्रखण्ड उपाध्यक्ष लड्ड शर्मा,सेंट जेवियर विद्यालय के शिक्षक अंकित कुमार, आकाश कुमार के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
नागेश्वर चंपा , स्वर्ण चम्पा और रुद्राक्ष के पौधे गोल चौक स्थित उद्यान में रोपित किए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़रते हुए वाल्मीकि नगर स्थित सभागार में समाप्त हुई। रैली में “हमारा एक ही नारा हो — हरित विश्व हमारा हो” और “पर्यावरण की रक्षा कौन करेगा? हम करेंगे! हम करेंगे!” जैसे नारे गूंजते रहे। जिनसे नगरवासियों को पर्यावरण के प्रति अपनी भूमिका स्पष्ट करने का संदेश मिला।


कार्यक्रम में वाल्मीकि नगर क्षेत्र को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त घोषित कराने हेतु विधायक को एक ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े के झोले उपस्थित लोगों के बीच वितरित किए गए।जिससे जनमानस को पर्यावरणीय विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
सभागार में भी रुद्राक्ष के पौधे रोपित कर उन्हें भारतीय सेना को समर्पित किया गया। और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस पूरे कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, पर्यावरण प्रेमियों एवं समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में मनोज कुमार, अजय झा, रोहित कुमार, मनीष कुमार, बृजेश शर्मा, अंकित कुमार, मोहम्मद फिरोज़, अनुराग राय, चंदन श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अधिश्री झा एवं अन्य विशेष रूप से शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!