Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया नेपाल के सड़कों पर बंद सार्वजनिक यातायात सुचारू रूप से चालू।

नेपाल के सड़कों पर बंद सार्वजनिक यातायात सुचारू रूप से चालू।

0
244

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

नेपाल यातायात व्यवसाई राष्ट्रीय महासंघ के द्वारा पिछले दो दिनों से सार्वजनिक यातायात को बंद कर किए जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन को मंगलवार की रात्रि वापस ले लिया गया। जिसके पश्चात सोमवार से नेपाल के सड़कों पर बंद सार्वजनिक यातायात बुधवार से फिर से चालू हो गया है। इसके बारे में यातायात व्यवसाई राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष विजय स्वार ने बताया की दो दिन तक यातायात व्यवसाई संघ तथा गृहमंत्रालय के तहत संबंधित मंत्रालय के साथ किया गया वार्ता के पश्चात मंगलवार की संध्या गंडकी प्रदेश सरकार ने अपने द्वारा बनाया गया राइड शेयरिंग नियमावली को एक महीना तक स्थगित कर दिया गया। जिसके पश्चात आंदोलन में शामिल सभी आठ मुख्य संगठन की सहमति से किए जा रहे आंदोलन को वापस लेने का निर्णय लिया गया। जिससे बुधवार की सुबह से सड़क पर फिर से सार्वजनिक यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। बताते चले की गंडकी प्रदेश सरकार के द्वारा लाया गया राइड शेयरिंग नियमावली निजी सवारी मार्फत यात्री को सेवा देने का डिजिटल माध्यम है। नेपाल में यह 2016 से ही शुरू है। नेपाल सहित विश्व के अनेक देशों में लोकप्रिय यह प्रविधि मैत्री विकल्प के रूप में हजारों युवा वर्ग को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया है। इससे यात्रियों को भी सरल,सहज तथा समय पर अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचने का सार्वजनिक साधन के साथ ही एक नया विकल्प बन गया है। यातायात क्षेत्र के आधुनिक रूप से माना जाने वाला इस सेवा को कानूनी जामा पहनाने के लिए गंडकी प्रदेश सरकार के द्वारा लाया गया राइड शेयरिंग नियमावली केवल एक प्रशासनिक निर्णय नही था। वल्कि यह कदम संहिता की आत्मा, प्रदेश अधिकार का प्रयोग तथा नागरिक के लिए सेवा का विकल्प के रूप में चुनने के हक को सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ाने का साहसी तथा ऐतिहासिक पहल है। लेकिन इस निर्णय के कार्यान्वयन होने के क्रम में आया दबाव,विरोध अंततः बीती रात्रि एक महीने के लिए स्थगित करने का निर्णय लेना संघीयता तथा लोकतंत्र के अभ्यास पर गंभीर प्रश्न उठ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!