Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम चावल व्यवसायी हत्या मामले में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

चावल व्यवसायी हत्या मामले में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

0
242

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़ /गोपालगंज । आज से करीब डेढ़ माह पूर्व चावल व्यवसायी सुनील कुमार को चाकू से हमला कर हत्या करने वाले अपराधी को मांझागढ़ पुलिस ने चाकू के साथ गिरफतार कर भेजा जेल बताते चले कि मांझागढ़ पुलिस मंगलबार की रात्री छापेमारी करने के लिए निकली हुई थी इसी बीच मांझागढ़ थाना क्षेत्र कोइनी ब्रिज के पास सन्दिग्ध इस्थिति में बाइक लेकर एक व्यक्ति खड़ा था उक्त व्यक्ति का पुलिस की गाड़ी पर नजर पड़ते ही हड़बड़ाहट में बाइक स्टार्ट कर भागने के प्रयास कर रहा था कि मांझागढ़ थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने अपने दल बल के साथ उक्त व्यक्ति को धरदबोचने के बाद तलाशी लेने पर उसके पैकेट से एक चाकू बरामद करने के साथ बिना नम्वर प्लेट के एक बाइक को जब्त कर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए पूछताछ करने पर बरौली थाना क्षेत्र जोकहा गांव के संजय चौबे के पुत्र विशाल कुमार चौबे बताया वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र लखपतिया मोड़ पर रहता है तथा पुलिस के समक्ष अपने गलती कबूल करते हुए बताया कि अपने तीन चार साथियों के साथ रात्री में शराब व्यसाइयो को घेरकर पीने के लिए पैसा वसूलते थे । इसी कड़ी में 26 अप्रैल 2025 के रात्री में अपने घर जा रहे चावल व्यवसायी को रोक कर पैसा मांगने लगे जिसका विरोध चावल व्यवसायी के द्वारा विरोध करने पर इनलोगो के द्वारा चावल व्यवसाई पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी डेढ़ माह के बाद चावल व्यवसायी के हत्या करने वाले अपराधी को चाकू के साथ पुलिस के द्वारा अपराधी को गिरफ्तार करने में मांझागढ़ पुलिस को मिली सफलता गिरफ्तार अपराधी के निशान देही पर घटना की अंजाम देने वाले और भी अपराधी को गिरफ्तार कर सकती पुलिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!