Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सिकरहना नदी के किनारे मिले शव मामले में प्राथमिकी दर्ज।

सिकरहना नदी के किनारे मिले शव मामले में प्राथमिकी दर्ज।

0
274


मृतका के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी,
मामले में चार बनाए गए प्राथमिकी अभियुक्त।


पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


हरपुर गढ़वा पंचायत के बथना गांव निवासी शमशेर आलम की 35 वर्षीय पत्नी नजमुल नेशा के हत्या मामले में पुलिस ने मृतका के पिता शेख मजबुल्लाह के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 324 आब्लिक 2025 दर्ज कर प्राथमिकी अभियुक्त सबरी खातून और रबुशन खातून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल चार आरोपित है। दो को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है तथा दो शेख नजमुद्दीन तथा शेख जमादार भी प्राथमिकी अभियुक्त बनाए गए हैं। मामले की जांच एस आई अंकित कुमार द्वारा की जा रही है। मामला मारपीट कर नदी में शव फेंक देने का बताया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!