Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मारपीट व गाली गलौज करने मामले को लेकर थाना में एफआईआर दर्ज।

मारपीट व गाली गलौज करने मामले को लेकर थाना में एफआईआर दर्ज।

0
294

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के नवका टोला भेरिहानी गांव निवासी सुनिता देवी पति मदन चौधरी ने वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव नवका टोला भेरिहानी के सात लोगों के विरुद्ध गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना कांड संख्या 49/ 25 दर्ज कराई है।उसने अपने आवेदन में लिखा है ,कि मंगलवार की सुबह मैं अपने दोनों बेटा विकास कुमार और बृजेश कुमार के साथ अपने ही घर के कुछ दूरी पर टाट लगाकर मिट्टी भराई का कार्य कर रही थी। तब तक तेतरी देवी, हरलाल यादव,संजय यादव, विरेन्द्र यादव,गुथनी देवी,सीता देवी,सोनी देवी उक्त सभी ने मेरे और मेरे बेटे के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान संजय यादव द्वारा मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मेरा कपड़ा फाड़ दिया। तब तक तेतरी देवी द्वारा मेरा छोटा बेटा के पैर पर खन्ती से वार कर लहू लोहान कर दि।इस बाबत वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 49 /25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!