Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बकरीद पर्व को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन।

बकरीद पर्व को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन।

0
182

पर्व त्यौहार देते हैं शांति , भाईचारे का संदेश।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

बकरीद पर्व को लेकर वाल्मीकि नगर थाना परिसर में बुधवार को दोनों समुदाय के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शांतिपूर्वक पर्व त्यौहार को मनाने को लेकर अपने सुझावों से अवगत कराया।मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पर्व त्यौहार आपसी प्रेम सौहार्द बढ़ाने का माध्यम है।कोई भी धर्म केवल मात्र प्रेम और शांति का ही संदेश देते हैं। हमें प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व त्यौहार को मनाना चाहिए ।थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी चौक-चौराहों पर पर्व के अवसर पर सादे लिबास के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही साथ असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखी जाएगी ।इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह,पीएस आई रीतु रानी, रेशमी कुमारी, थाना मैनेजर शौरभ कुमार, पंकज कुमार के अलावा ग्रामीणों में लक्ष्मीपुर,रमपुरवा पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद कलाम वाल्मीकि नगर सरपंच मैनुद्दीन अंसारी, पूर्व सरपंच पतिराम भगत ,श्रवण यादव ,रामबेलास यादव, सुरेश सिंह के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!