Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन श्री राम जानकी सह शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का हुआ...

श्री राम जानकी सह शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का हुआ शुभारंभ।

0
339


भक्ति धुनो और जय कारो के साथ निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा।


501 कुमारी कन्याओं ने उत्तर वाहिनी कोहड़ा नदी में जल भरा।


जय श्री राम और हर हर महादेव की गूंज से गूंजा वातावरण।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


बैठनिया वार्ड नंबर 6 में आयोजित श्री राम जानकी सह शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर बाजे गाजे की भक्ति धुनो और जयकारों के बीच मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई। ऐतिहासिक राजघाट स्थित उत्तर वाहिनी कोहड़ा नदी में पूरे वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच यजमान भुनेश्वर पांडे व पूनम पांडे समेत 501 कुंवारी कन्याओं ने कलश में जल भरा। तदुपरांत नगर भ्रमण के बाद जल भरे हुए कलश को मंदिर परिसर में रखा गया। मुख्य आचार्य पंडित बासन तिवारी और सहायक आचार्य पंडित सुमन तिवारी ने बताया कि इस तीन दिवसीय श्री राम जानकी सह शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई।

बुधवार 4 जून को बेदी पूजन 5 जून गुरुवार को भगवान की मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया जाएगा उसके बाद पूरे वैदिक रीति रिवाज और मंत्र उच्चारण के बीच स्थापित करते हुए प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी दिन यज्ञ की पूर्णाहुति होगी और महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य यजमान भुनेश्वर पांडे पूनम देवी और प्रमोद पांडे ने बताया कि पूजा पाठ अनुष्ठान करने से मन को शांति मिलती है। पवित्र भावनाएं जागृत रहती है। मन में धैर्य और संतोष मजबूत होता है। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम है तो देवाधिदेव महादेव कष्ट और पापों का संहारक है। व्यक्ति को पूरी पवित्र भावनाओं के साथ ईश्वर की शरण में जाना चाहिए।
इस क्लश शोभा यात्रा में बलिराम पांडे पूर्व मुखिया शिव शंकर पांडे जदयू के जिला उपाध्यक्ष शंभू पांडे पप्पू पांडे राकेश कुमार पांडे सुबोध कुमार पांडे नीरज कुमार पांडे आलोक कुमार पांडे पंकज कुमार पांडे अनिल कुमार पांडे अरुण कुमार पांडे सहित भारी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल थी। आचार्य बासन तिवारी सहायक आचार्य सुमन तिवारी शैलेंद्र त्रिपाठी सुभाष शास्त्री आदि ने पूरे वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच मंदिर परिक्रमा कराकर यजमान भुवनेश्वर पांडे पूनम पांडे प्रमोद पांडे सहित अन्य श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराया।

बताते चले की इस तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में काफी श्रद्धा देखी जा रही है।
जल शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजित होता रहा।
बताते चले की श्री राम जानकी सह शिव परिवार मंदिर की आकर्षक सजावट आदर्श फूल माला सेंटर मझौलिया के संचालक राजेश शर्मा द्वारा की गई थी। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए बलिराम पांडे द्वारा अजमेर शरीफ से श्री राम जानकी और शिव परिवार की मूर्तियां मंगाई गई है।
गौरतलब हो कि इसी परिसर में पंचमुखी हनुमान का भी मंदिर है जहां श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ती रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!