Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन्य जीवों को फंदे से सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का...

वन्य जीवों को फंदे से सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

0
331

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में निवास करने वाले शाकाहारी एवं मांसाहारी जीव जंतुओं सहित अन्य पशु पक्षियों की सुरक्षा को लेकर डब्ल्यूटीआई के द्वारा वाल्मीकि बिहार होटल के सभागार में वनकर्मियों को शिकारी और असामाजिक तत्वों के द्वारा जानवरों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से वन क्षेत्र के अंदर फंदा लगाने और जानवरों के शिकार करने के तौर तरीके उससे बचाव के बाबत वन कर्मियों को जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए डब्लू टीआई के फील्ड ऑफिसर पावेल घोष और वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि वन प्रशासन द्वारा वन संपदा और वन्य जीवों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता मानते हुए नियमित अंतराल पर वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि ऐसी स्थिति में वे बेहतर परिणाम प्राप्त कर सके। इस अवसर पर वनपाल आशीष कुमार, राकेश कुमार,वनरक्षी शशि रंजन कुमार, ओम प्रकाश सिंह, मनीष यादव के अलावा अन्य वन्यकर्मी, टीटी और पीटी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!