Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एसडीआरएफ ने बैरिया अंचल के मथौली पुल से दो बच्चों के शव...

एसडीआरएफ ने बैरिया अंचल के मथौली पुल से दो बच्चों के शव को किया बरामद

0
323

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिमी चंपारण के एसडीआरएफ टीम के कमांडर, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को बैरिया अंचल के मथौली पुल घाट में दो युवको के डूबने की सूचना मिली। यह घटना 2 जून के शाम 5 बजे हुई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के मथौली पुल पर पहुंची। जिसमें एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक युवको को ढूंढने की कोशिश की लेकिन युवक नहीं मिले। वहीं मंगलवार के दिन सुबह एसडीआरएफ की टीम द्वारा फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें 11:30 दिन में पहले एक बच्चे का शव मिला। 30 मिनट बाद दूसरे बच्चे का भी शव रेस्क्यू कर लिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों बच्चों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों युवक की पहचान हुई। जिसमें पहला नव युवक रोशन कुमार 20 वर्ष पिता सत्य प्रकाश पटेल जो उत्तरवारी पोखरा बेतिया का रहने वाला, दूसरा नव युवक कुलदीप कुमार 21 वर्ष पिता राजेश राम, बेलबाग चरगाहा बेतिया का रहने वाला है। परिजनों को दोनों बच्चों की जैसे ही जानकारी मिली उनका रो-रो का बुरा हाल है। इस एसडीआरएफ टीम के रेस्क्यू अभियान में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह, हवलदार मिथिलेम कुमार सिपाहीयों में सुजीत कुमार, राजीव कुमार,हरिवंभ कुमार, प्रदीप कुमार, चन्द्रलोक सिंह द्वारा दो दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवकों का शव बरामद किया। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों को पानी से बचाव के बारे में बताया और अपने बच्चों को इस तरह की अनहोनी ना हो इसके बारे में भी एसडीआरएफ की टीम ने लोगों को जागरुक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!