Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन पर्यटकों ने जंगल सफारी के दौरान तेंदुआ,गौर सहित अन्य जानवर को देख...

पर्यटकों ने जंगल सफारी के दौरान तेंदुआ,गौर सहित अन्य जानवर को देख हुए गदगद।

0
322

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना इन दिनों अपनी सुंदरता और मनोरम दृश्य को लेकर अपनी पहचान तेजी विश्व पटल पर बनाता जा रहा है।जिसके दीदार की लालसा लिए प्रती दिन पर्यटक वी टी आर पहुंच रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को गोरखपुर उत्तर प्रदेश से आए पर्यटक को दोपहर में जंगल सफारी के दौरान तेंदुआ,गौर (जंगली भैंसा),मोर,जंगली सूअर, हिरण सहित अन्य वन्य जीवों का दीदार नजदीक से करने का मौका मिला।पर्यटक सैय्यद अतिम रहमान, सबीर,सबनम खातून,जूही खातून,असलम सहित अन्य परिवार ने बताया कि हमें सुनने को मिला था कि जंगल सफारी के दौरान विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों को देखने का मौका मिलता है।जिसकी लालसा लिए हम सब आए थे।हमारी खुशकिस्मती है कि इतनी करीब से तेंदुआ,गौर,मोर सहित अन्य जानवरों को देखने का मौका मिला,जो एक सुखद अनुभूति है।साथ ही बताया कि जितना यहां के बारे में सुना था उससे बढ़ कर पाया।यहां जल,जंगल,हरियाली और पहाड़ की सुंदरता हमे काफी प्रभावित किया है।हम लोग फिर से यहां घूमने जरूर आएंगे।इस बाबत जानकारी देते हुए रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि पर्यटकों की संतुष्टि ही हमारी पहली प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!