Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन पर्यावरण दिवस के पूर्व पर्यावरण संरक्षण हेतु पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता...

पर्यावरण दिवस के पूर्व पर्यावरण संरक्षण हेतु पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन सम्पन्न।

0
272

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


जी हां, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी की सहयोगी इकाई कोऑपरेटिव कोचिंग सेंटर नारायणपुर बगहा-2 में मदनपुर वन क्षेत्र और नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कोऑपरेटिव कोचिंग सेंटर नारायणपुर में किया गया ।जिसमें कोचिंग सेंटर के सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता पेंटिंग के साथ-साथ पेंटिंग सह निबंध लेखन एवं पर्यावरण संरक्षण पर निबंध लेखन त्रिस्तर पर शुरू किया गया।

जिसमें बच्चों ने पेंटिंग व निबंध के माध्यम से प्लास्टिक के न करने, पेड़ के काटे जाने से जलस्तर में कमी, वायु प्रदूषण को बढ़ावा, तापमान में वृद्धि ,वर्षा की कमी जैसे चीजों को दिखाया। वहीं पर्यावरण संरक्षण कैसे किया जा सकता है ?बच्चों ने पर्यावरण के महत्व के बारे में बढ़-चढ़कर लिखा।
पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवम कुमार बारी को प्रथम सिमरन कुमारी को द्वितीय और अन्य पांच बच्चों को तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार दिया गया ।वहीं पेंटिंग सह पर्यावरण संरक्षण पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अनन्या कुमारी को, द्वितीय पुरस्कार साक्षी कुमारी को, तृतीय पुरस्कार हर्षिता को, एवं सिम्मी और सिद्धि को दिया गया।

वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में निवृति राव ,अनुष्का कुमारी, राहुल कुमार, अनुष्का कुमारी, सलोनी कुमारी आदि ने भी पुरस्कार जीते। वन विभाग के तरफ से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र -छात्राओं को स्कूल बैग और स्ट्रूमेंट बॉक्स दिया गया। वहीं नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के तरफ से बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय को इंस्ट्रूमेंट बॉक्स और कलम देकर पुरस्कृत किया गया। इतना ही नहीं प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किए छात्र-छात्राओं और उपस्थित वनकर्मियों द्वारा सचिव निप्पू कुमार पाठक ने कोचिंग प्रांगण में चंपा और मीठा नीम का पौधा लगवाए ।

इस अवसर पर नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव निप्पू कुमार पाठक ने वनरक्षी अंजू कुमारी और रविंद्र कुमार को चंदन का पौधा देकर सम्मानित किए। वहीं कोचिंग के शिक्षक रसेन्द्र प्रसाद व संचालक रघुवंश मणि पाठक तथा पशुरक्ष विजय कुमार राम कंप्यूटर ऑपरेटर इरशाद अंसारी व गुड्डू चौधरी वाहन चालक लक्ष्मण कुमार आदि मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!