Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन श्री राम महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण- पं-भरत उपाध्याय

श्री राम महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण- पं-भरत उपाध्याय

0
376

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी के स्थानीय हनुमान मंदिर के विशाल प्रांगण में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन हुआ है।धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो की गर्जना के साथ आचार्य नीरज कुमार शांडिल्य वाराणसी के नेतृत्व में संचालित श्री राम महायज्ञ एवम् रामकथा विगत तीन दिनों से हो रही हैं।जिसमें अयोध्या से आए महंत श्री कृष्ण मुरारी दास जी, यज्ञाचार्य श्री आशुतोष मिश्र जी,, वेद प्रकाश जी, सुबोध तिवारी जी, रोहित जी, दिवाकर जी, अमन जी, सुंदरम जी, चतुर्वेदी जी, आदि वाराणसी के विद्वान् गण के साथ भोजपुरी सम्राट मानस प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र तिवारी की संगीतमयी राम कथा सबको मोहित कर रहा है। कथा में उन्होंने कहा धर्म मार्ग ही मानव का परम श्रेयकर कार्य है। वहीं राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इण्टर कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पण्डित भरत उपाध्याय ने अपने शिष्य मण्डली के द्वारा आचार्यत्व, ब्रह्मा, आदि कार्यों में स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गौरव को प्राप्त होता हुआ ।सभी को खूब आशीर्वाद दिया।सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दिए। यह क्षेत्र का पहला श्री राम महायज्ञ है जिसमें अयोध्या सहित अन्य सभी यजमान शामिल रहते हुए ग्रामीण जन भी भरपूर सहयोग दे रहे हैं। जिसकी पूर्णाहुति 08,06,25, को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!