Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन अकाल मृत्यु कालसर्प दोष भूत प्रेत बाधा दोष से बचाव के लिए...

अकाल मृत्यु कालसर्प दोष भूत प्रेत बाधा दोष से बचाव के लिए कराया जा रहा है महामृत्युंजय मंत्र जाप।

0
229


महामृत्युंजय जाप से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


अकाल मृत्यु काल सर्प बाधा दोष भूत प्रेत बाधा दोष संतान बाधा दोष नाडी दोष से बचाव के लिए सेनवरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 समाजसेवी नवल राय के आवास परिसर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया जा रहा है।
आचार्य पंडित आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि भगवान शिव को बिल्व पत्र भांग धतूरा की तरह महामृत्युंजय जाप अति प्रिय है। महामृत्युंजय मंत्र की जाप से अकाल मृत्यु पर विजय प्राप्त होती है। कालसर्प दोष दूर होता है। प्रेत बाधा
दोष और नाड़ी दोष से छुटकारा मिलता है। उन्होंने बताया कि इस पांच दिवसीय महामृत्युंजय जाप का शुभारंभ 1 जून तथा समापन 5 जून को होगा। 11 सहायक आचार्य अंकित मिश्रा सूरज मिश्रा मनीष मिश्रा अंशु मिश्रा शुभम पांडे आदि पूरे वैदिक विधान से सुबह शाम मंत्र जाप और पूजन और अर्चना में लगे हुए हैं।


बताते चले की सेनवरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 निवासी नवल राय मनोज कुमार राय तथा वीरेंद्र राय द्वारा अपने पारिवारिक परंपरा को कायम रखते हुए प्रत्येक 5 वर्ष बाद पूरे वैदिक रीति रिवाज से महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया जाता है। मुख्य यजमान मनोज कुमार राय रंजू देवी वीरेंद्र राय ममता देवी आदि ने बताया कि पारिवारिक कलह के नाश के लिए अकाल मृत्यु से बचाव के लिए और शांति सुख समृद्धि के लिए महामृत्युंजय का जाप कराया जा रहा है। इससे आत्मिक शांति और भगवान भोलेनाथ की कृपा मिलती है।
बताते चले की महामृत्युंजय मंत्र जाप की महिमा का उल्लेख मार्कंडेय पुराण ऋग्वेद यजुर्वेद आदि पौराणिक ग्रन्थों में भी उल्लेखित है। इसमें शुद्ध और पवित्र स्थान की मिट्टी से भगवान भोलेनाथ के सवा लाख शिवलिंग बनाए जाते हैं।

बिल्व पत्र भांग धतूरा चंदन अक्षत पुष्प आदि चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की स्तुति की जाती है तथा महामंत्र मृत्युंजय मंत्र की जाप की जाती है। इस पूजन पाठ में गंगाजल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
इस धार्मिक उत्सव में राजमती देवी पुष्पा देवी अरुण राय आशीष कुमार अंशु कुमार आदित्य कुमार शांति देवी अनी कुमारी मेनका कुमारी संध्या कुमारी जिगर कुमार सनी कुमारी मनी कुमारी आशुतोष कुमार प्रियंका देवी प्रवीण कुमार सोनम देवी कुमारी कृति रेयांश राज नवनीत कुमार आदि पूरे श्रद्धा भाव से महामृत्युंजय जाप पूजन में शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!