Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक ही...

अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक ही परिवर के सवार छः लोग घायल

0
224

ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को पहुंचा गया अनुमंडलीय अस्पताल।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह वाल्मीकि नगर से घूम कर बगहा की ओर जा रही एक कार नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरदिया चाती के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए जिसमें सवार एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जहां मौके पर मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी के दरवाजे को काटकर सभी लोगों को बाहर निकल गया जहां घटना की सूचना पाकर पहुंची क्विक रिस्पांस टीम डायल 112 एवं नौरंगिया थाना की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया।  जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो व्यक्तियों की स्थिति को नाजुक देखते हुए  जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। प्राप्त सूचना के मुताबिक घायल परिवार के सभी लोग बगहा के कैलाश नगर गांव निवासी बताएं गए हैं जो बाल्मीकि नगर के भ्रमण पर गए हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!