Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भीषण गर्मी को लेकर त्राहिमाम सडके हो रही विरान।

भीषण गर्मी को लेकर त्राहिमाम सडके हो रही विरान।

0
221

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

इन दिनों तापमान बढ़ने के कारण भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।।इंसान तो क्या पशु पक्षी और जीव जंतु भी गर्मी से व्याकुल है।
मौसम विभाग के मुताबिक तापमान के 55 डिग्री तक जाने की संभावना है। इस कारण आम लोगों को दिन के समय बेवजह घर से बाहर निकलने से परहेज करने की ताकीद की गई है। सुबह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन चढ़ते ही सूरज आज बरसाना शुरू कर दे रहा है। भीषण गर्मी के कारण रिहायशी क्षेत्रों में सांप जैसे कीड़े मकोड़े आदि जैसे जीव जंतु वाल्मीकि नगर क्षेत्र में निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। दिन के अत्यधिक तापमान के कारण सड़के और बाजार में सन्नाटा दिखाई दे रहा है। लोग दिन के वक्त घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं।
सर्दी खांसी बुखार के मरीजों की बढ़ रही संख्या
भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण थाना क्षेत्र में सर्दी खांसी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। इस बाबत डॉक्टर राजू प्रसाद ने बताया कि दिन के समय घर से बाहर निकलने से यथासंभव परहेज करें। धूप से लौटते वक्त तुरंत ठंडा पानी न पिए। उन्होंने बताया कि खाना कम लिक्विड पदार्थ का सेवन के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा पानी पिए। इसके अलावा छांछ, लस्सी नींबू पानी का सेवन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!