Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया पड़ोसी देश नेपाल के सुस्ता गांव पालिका में किया गया कपड़ा बैंक...

पड़ोसी देश नेपाल के सुस्ता गांव पालिका में किया गया कपड़ा बैंक का स्थापना।

0
279

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर से सटे सीमावर्ती देश नेपाल के सुस्ता गांव पालिका में रविवार को कपड़ा बैंक का स्थापना किया गया।। सुस्ता गांव पालिका के अध्यक्ष टेक नारायण उपाध्याय ने इस अवसर पर मानवीय कार्य के सहयोग के लिए क्लॉथ एंड फूड बैंक नेपाल को धन्यवाद दिया। गांव पालिका अध्यक्ष ने कहा की कपड़ा बैंक के स्थापना से वातावरण में पड़ने वाला नकारात्मक असर को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही विपद के समय गांव पालिका में स्थापित कपड़ा बैंक में एकत्रित हुए कपड़ा को जरूरतमंद लोगों के बीच सहयोग किया जा सकेगा। कपड़ा बैंक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए क्लॉथ एंड फूड बैंक नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल जी सी ने बताया की पूरे देश भर में अभियान चलाकर कपड़ा बैंक का स्थापना किया जा रहा है। अभी तक 150 स्थानों पर कपड़ा बैंक का स्थापना किया जा चुका है। कपड़ा बैंक के स्थापना से वातावरण में प्रदूषण को न्यूनीकरण किया जा सकता है। जमा किए गए कपड़े को ले जाकर प्रशोधन कर पैकिंग करके देश भर में प्राकृतिक प्रकोप के चपेट में आनेवालों जरूरत मंद लोगों को कपड़ा का सहयोग किया जाएगा। वहीं सुस्ता गांव पालिका के प्रशासकीय अधिकृत हुमलाल भूशाल के द्वारा सुस्तवासियो से अपील किया गया की अपने पुराने तथा वैसे कपड़े जिसका आप प्रयोग नही करते है। उसे गांव पालिका में स्थापित कपड़ा बैंक में लाकर जमा करा दे। ताकि पुनः उन कपड़ों को जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!