Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम छीनताई व मारपीट करने को लेकर आठ लोगों के विरुद्ध थाने में...

छीनताई व मारपीट करने को लेकर आठ लोगों के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज।

0
217

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के संतपुर सोहरिया पंचायत के कदमहिया गांव निवासी मुसमात शोभा देवी पति स्वर्गीय शिवजी सिंह ने घर का ताला तोड़ कर चोरी करने और मारपीट करने के मामले को लेकर वाल्मीकि नगर थाना में आवेदन दे कर एफआईआर दर्ज कराई है।।उसने अपने आवेदन में लिखा है,कि गुरुवार की शाम मैं धनहा से अपने घर कदमहिया आई तो, देखी कि संतोष राव,नीता देवी दोनों पति पत्नी हैं।जो उत्तर- प्रदेश के लोहापार जिला कुशीनगर निवासी,गीता देवी, नगीना राव,विजय कुमार राव तीनों निवासी डोमछपरा थाना जटहा जिला कुशीनगर ,शंभू सिंह कदमहिया निवासी,लक्ष्मीना देवी,लवकुश सिंह निवासी रजबल थाना खजानी जिला गोरखपुर ये सभी ताला तोड़ कर मेरे घर में चोरी कर रहे थे।मुझे देख कर इधर-उधर भागने लगे।हो हल्ला किया तो संतोष और नगीना मेरे गले में गमछा डाल कर जान से मारने का प्रयास करने लगे।और बोलने लगे कि अपनी संपत्ति मेरे नाम कर दो।इस दौरान मेरा बेटा दीपक मुझे बचाने आया,तब उसके सिर पर मार कर लहूलुहान कर दिया।जिससे वो बेहोश हो गया।तभी मेरे घर में रखे सोने और चांदी के सात थान गहना और 80 हजार रूपये चोरी कर लिया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 58/25 दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!